सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। प्रखंड मुख्यालय बेलसंड में बिना वैध कागजात संचालित जांचघरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी वंदना सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एसआई रघुवर साह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार तथा पुलिस बल मौजूद थे। छापेमारी के दौरान अपोलो जांच घर की जांच की गई। वहां कार्यरत कर्मियों से आवश्यक कागजात की मांग की गई। लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने जांचघर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही वहां मौजूद दोनों कर्मियों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जांच घरों में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...