बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- बिना कागजात के 50 से अधिक ई-रिक्शा जब्त देर रात तक वसूला गया जुर्माना, चालकों ने जताई नाराजगी कहा-त्योहारों पर हर साल रोजी-रोटी पर होती है हकमारी फोटो : ट्रैफिक पुलिस : शहर के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में सोमवार को जब्त किए गए ई-रिक्शा। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर के अस्पताल चौक पर सोमवार की देर शाम यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 50 से अधिक ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। डीएम कुंदन कुमार के आदेश पर चलाये गये अभियान में वैसे रिक्शे निशाने पर रहे, जिनके पास न तो फिटनेस प्रमाणपत्र थे, और न ही वैध कागजात। यातायात थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि बिना कागजात और फिटनेस के सड़कों पर चलने वाले ई-रिक्शा न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा साबित हो सकते हैं। ऐसे वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.