बिना ओटीपी और कॉल के खाते से एक लाख उड़ाए, केस
हरिद्वार, मई 20 -- कनखल क्षेत्र के कारोबारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दो ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली गई। खास बात यह है कि न तो पीड़ित के पास कोई कॉल आई और न ही किसी ने ओटीपी मांगा। पुलिस के मुताबिक दयाल एन्क्लेव जमालपुर कला निवासी महक सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह शाकुंभरी हाइड्रोलिक इक्विपमेंट सॉल्यूशन कंपनी के मालिक हैं। उनका पंजाब नेशनल बैंक की गुरुकुल कांगड़ी शाखा में कंपनी के नाम से खाता है। आरोप है कि 14 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें- बिना ओटीपी और कॉल के खाते से एक लाख उड़ाए, केस बैंक स्टेटमेंट में 20 हजार और 80 हजार रुपये की दो यूपीआई ट्रांजेक्शन सामने आई हैं, जो एमएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.