शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- जैतीपुर। जैतीपुर क्षेत्र के एक युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना ओटीपी और किसी फोन कॉल के 1.83 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। घटना का पता तब चला, जब पीड़ित बैंक पहुंचा। रम्पुरिया न्यूरिया निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक की तिलहर शाखा में खाता है। उनके अनुसार 3 जुलाई को यूपीआई के माध्यम से खाते से 98 हजार रुपये और 4 जुलाई को 85,500 रुपये निकाल लिए गए। दोनों दिनों में कुल 1,83,500 रुपये की निकासी हुई। हैरानी की बात यह रही कि लेनदेन के दौरान उनके मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। बैंक से जानकारी मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। साइबर सेल की मदद से लेनदेन की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्...