मथुरा, अप्रैल 26 -- गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक दुर्लभ और खुशी भरा मामला सामने आया, जहां गांठौली निवासी भानु प्रताप की पत्नी बीना ने बिना ऑपरेशन के तीन शिशुओं को जन्म दिया। गोवर्धन केन्द्र पर इस प्रकार की पहली डिलीवरी बताई गई है। आमतौर पर ट्रिपलेट डिलीवरी को जटिल माना जाता है और ज्यादातर मामलों में ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है, लेकिन यहां डॉक्टरों की टीम ने नॉर्मल डिलीवरी कराकर मिसाल पेश की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी, डा. रत्नेश सारस्वत स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा. अभिजीत शर्मा बाल रोग विशेषज्ञ और उनकी टीम की इस सफलता पर परिजनों ने आभार जताया और इसे बड़ी उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- तीन ट्रेनों में तीन गर्भवती महिलाओं का हुआ सुरक्षित प्रसव इस दौरान समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री डा. पूनम सिंह एडवोकेट भी अस्पताल पहुंचीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.