बिना एस्कॉर्ट निकले एसएसपी, चंडौस में किया पैदल गश्त
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल बचाने की दिशा में एसएसपी नीरज जादौन ने भी सार्थक कदम बढ़ाया है। गुरुवार को वे बिना एस्कॉर्ट के केवल सरकारी गाड़ी से निकले। पहले चंडौस थाने का निरीक्षण किया। फिर क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए लोगों से बात भी कीं। प्रधानमंत्री की अपील के बाद जिले में बदलाव नजर आ रहा है। बुधवार से एसएसपी ने अपने साथ चलने वाली एस्कोर्ट हटा दी। वे केवल सरकारी गाड़ी लेकर निकल रहे हैं। गुरुवार शाम को एसपी ने थाना चंडौस का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रों का रखरखाव, बैरक व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी रखने के साथ शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर निस्तारण करने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.