बिना एस्कार्ट के कलक्ट्रेट पहुंचे डीएम, कार पूल के निर्देश
मथुरा, मई 15 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान के बाद जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के साथ-साथ जिला प्रशासन व सरकारी विभागों के अधिकारियों ने वाहनों का उपयोग कम करना शुरु कर दिया है। गुरुवार को जिलाधिकारी बिना एस्कार्ट गाड़ी के ही कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों से भी वर्तमान हालात को देखते हुए वाहनों का कम से कम उपयोग करने की अपील की है। खासकर, सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करने को कहा है, ताकि डीजल व पेट्रोल की बचत में अपना योगदान दिया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार पूल के माध्यम से एक से अधिक अधिकारी एक साथ कार्यालय आएं। उन्होंने कलक्ट्रेट के अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.