बिना एमएलसी बने कितने दिन मंत्री रहेंगे दीपक प्रकाश? इस्तीफा मजबूरी; उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली जा रहे
पटना, जून 8 -- Deepak Prakash Kushwaha News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मेहरबानी के इंतजार में अब घंटे गिन रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार के कैबिनेट मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा को सीएम सम्राट चौधरी अपनी सरकार में कितने दिन रखेंगे, यह सवाल आज शाम पैदा हो जाएगा। बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए 6 साल कार्यकाल के द्विवार्षिक चुनाव और 1 सीट के लिए 4 साल टर्म के उप-चुनाव में नामांकन का आखिरी दिन है और आखिरी घंटे चल रहे हैं। दीपक ना तो विधायक हैं और ना विधान पार्षद बनते दिख रहे हैं। ऐसे में शपथ की तारीख से 6 महीने के अंदर इस्तीफा देना होगा। दीपक इस्तीफा खुद देंगे या सम्राट को त्यागपत्र देने कहना होगा, यह भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अंदर उपेंद्र कुशवाहा के घटते कद और वजन का इशारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.