बिना एनओसी संचालित स्विमिंग पूल की जांच की मांग
गाज़ियाबाद, जून 19 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। टीम 100 गाजियाबाद के सदस्य डॉ. सुनील वैद ने जिला क्रीड़ा अधिकारी गाजियाबाद को पत्र भेजकर आवासीय सोसाइटियों में संचालित स्विमिंग पूलों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अधिकांश सोसाइटियों में स्विमिंग पूल शुरू हो गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और विभागीय एनओसी भी प्राप्त नहीं की गई है। उनका कहना है कि बिना अनुमति संचालित पूलों से बच्चों और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है तथा जलजनित बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन सार्वजनिक रूप से एनओसी प्राप्त सोसाइटियों की सूची जारी करे और बिना अनुमति संचालित पूलों का निरीक्षण कर नोटिस जारी करे। यह भी पढ़ें- बिना एनओसी संचालित स्विमिंग पूल की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.