बिना एनओसी टायर जलाने में दो फैक्ट्री सीज
फतेहपुर, मई 22 -- औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे नियम विरुद्ध संचालित टायर जलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रदूषण विभाग की नींद टूटी है। लंबे समय से इलाकाई लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली दो फैक्ट्रियों के खिलाफ शुक्रवार को टीम ने छापेमारी की। प्रदूषण बोर्ड लखनऊ के आदेश पर राजस्व व प्रदूषण बोर्ड की संयुक्त टीम ने बिना एनओसी संचालित दोनों फैक्ट्रियों को सीज कर दिया। नायब तहसीलदार रचना यादव ने बताया कि प्रदूषण बोर्ड लखनऊ के आदेश पर शुक्रवार प्रदूषण बोर्ड प्रयागराज के जेई सतीष कुमार, लैब असिस्टेंट आरएस गौतम व पुलिस के साथ मारुती नंदन ट्रेडर्स रामपुर चौडगरा में जांच की गई। फैक्ट्री संचालक एनओसी समेत कागजात दिखाने में असफल रहे, जिस पर तत्काल सीज की कार्रवाई की गई है। बताया कि वहीं गणपति ट्रेडर्स आशापुर की भी जांच की गई। यहां भी एनओसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.