संभल, जून 5 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के सैफ खां सराय स्थित चन्दौसी रोड पर संचालित एक स्वीमिंग पूल को शुक्रवार शाम प्रशासनिक जांच के दौरान सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दस्तावेजों व सुरक्षा मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान मौजूद केयरटेकर अख्तर हुसैन ने बताया कि स्वीमिंग पूल का संचालन दाऊद और अरकान द्वारा किया जा रहा है, लेकिन जांच के समय दोनों संचालक मौके पर उपस्थित नहीं मिले। जब केयरटेकर से विभिन्न विभागों की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगी गई तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में सामने आया कि स्वीमिंग पूल बिना आवश्यक एनओसी के संचालित किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- बिना पंजीयन चल रहा नैंसी हॉस्पिटल सीज नियमों के अनुसार नगर पालिका परिषद, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य...