नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Petrol, Diesel, LPG Price: कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 90 डॉलर प्रति बैरल की ओर चल पड़ी हैं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 5 प्रतिशत उछलकर 87.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था और आज 11 अगस्त मंगलवार को भी तेजी से बढ़ रहा है। ब्रेंट क्रूड सुबह 6 बजे के करीब 87.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी रोजाना की तरह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि दोनों ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बिना मिलावट के पेट्रोल की कीमत सामान्य पेट्रोल से करीब डेढ़ गुनी है। इंडियन ऑयल ने हाल ही में एथेनॉल फ्री पेट्रोल लॉन्च किया है। इसका XP100 प्रीमियम पेट्रोल का दाम दिल्ली में 167.35 रुपये है। जबकि, सामान्य पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये लीटर है। यहां डीजल का दाम 95.20 रुपये लीटर...