नई दिल्ली, अगस्त 20 -- बिना एथेनॉल यानी E0 पेट्रोल की कीमत दिल्ली में आज 167.35 रुपये लीटर है। E5 पेट्रोल का 109.24 रुपये और E20 का 102.12 रुपये लीटर है। सवाल यह है कि E10 पेट्रोल की कीमत क्या होगी अगर आने वाले समय में यह पंपों पर उपलब्ध होनी शुरू हो जाए। बता दें इंडियन ऑयल के XP100, भारत पेट्रोलियम के स्पीड100 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पावर100 में एथेनॉल की मिलावट नहीं होती है।E10 पेट्रोल की कौन कर रहा वकालत यह सवाल इसलिए उठा है क्योंकि देशभर में E20 यानी 20 फीसदी एथेनॉल मिक्स वाले पेट्रोल को अनिवार्य किए जाने के बाद से ही वाहन चालकों और ऑटोमोबाइल सेक्टर में माइलेज और इंजन की सेहत को लेकर चिंताएं जताई जा रही थीं। इसबीच इसी बीच भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंथा नागेश्वरन ने एक व्यावहारिक और बड़ा सुझाव देकर इस बहस को नया...