लखनऊ, अप्रैल 29 -- यूपी में ऐसे 49 जिले जहां पर वाहनों की फिटनेस जांच करने के लिए आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) नहीं हैं, वहां अब परिवहन अधिकारी मैनुअल जांच कर सकेंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से मैनुअल जांच करने की छूट दे दी गई है। ऐसे में अब इन जिलों के वाहन स्वामियों को फिटनेस जांच के लिए दूसरे जिले में दौड़ नहीं लगानी होगी। यह भी पढ़ें- वाहनों की फिटनेस के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधाफिटनेस जांच की नई व्यवस्था परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि अभी 26 जिलों में 31 एटीएस हैं। जहां पर वाहनों की फिटनेस की जांच की जाती है। ऐसे जिले जहां पर एटीएस बनाए जा रहे हैं वहां के वाहन स्वामियों को फिटनेस जांच के लिए दूसरे जिले में दौड़ लगानी पड़ती थी। 17 नवंबर 2025 से इस व्यवस्था के लागू होने से वाहन...