रुडकी, फरवरी 25 -- रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर अब बिना एंट्री फीस जमा किए बाहरी राज्यों की बसों की एंट्री पर सख्ती होगी। बस अड्डे की व्यवस्था दुरुस्त करने और राजस्व हानि रोकने के लिए प्रबंधन ने छह सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स अलग-अलग शिफ्टों में बस अड्डे के दोनों गेटों पर तैनात रहेगी और बाहरी बसों की एंट्री पर नजर रखेगी। लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कई बाहरी राज्यों की बसें बिना निर्धारित एंट्री फीस जमा किए सीधे परिसर में प्रवेश कर जाती हैं। इससे एक ओर बस अड्डे में अव्यवस्था फैलती है, वहीं पहले से लाइन में खड़ी बसों को बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.