बिना उपकरण दौड़ रहीं गाड़ियां, हर सांस और नर्स की अलग वसूली
हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। शहर के सुशीला तिवारी अस्पताल, बेस अस्पताल और शहर के तमाम निजी अस्पतालों के इर्द-गिर्द एंबुलेंस सेवा के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ और खुली लूट का धंधा फल-फूल रहा है। आपात स्थिति में तीमारदारों की मजबूरी का फायदा उठाकर डग्गामार निजी वाहनों को एंबुलेंस का चोला तो पहना दिया गया है लेकिन इन वाहनों की सांसे कितनी दुरूस्त हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं। हिंदुस्तान पड़ताल में सामने आया कि कुछ सामान्य चार पहिया वाहनों को मोडीफाई करवाकर उनमें केवल स्टिकर चिपकाकर, हूटर और फ्लैशर लाइट लगाकर खुलेआम संचालित किया जा रहा है। कुछ एंबुलेंस कंपनी निर्मित हैं लेकिन इन वाहनों का रखरखाव और टेक्निकल फिटनेस की जांच भगवान भरोसे हैं। एक दो ऐसे एंबुलेंस भी कैमरे में कैद हुईं जो तो बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.