बिना उचित अधिग्रहण के हो रहा कोयला उत्खनन: मुन्नी हांसदा
पाकुड़, जून 7 -- पाकुड़। पचुवाड़ा कोयला खदान विस्थापित मोर्चा' के बैनर तले पचुवाड़ा मध्य व उत्तर कोल ब्लॉक के प्रभावित रैयतों और आदिवासियों का समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मोहन मुर्मू, मुन्नी हांसदा और मेरीलीना सोरेन ने जिला प्रशासन सहित खनन कंपनियों पीएसपीसीएल व डब्लूबीपीडीसीएल के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया।
आंदोलन की मांगें विस्थापितों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज को एक पत्र सौंपकर केंद्रीय कानून के तहत जमीन का चार गुना मुआवजा, प्रभावित परिवारों को सरकारी रोल पर नौकरी या Rs.1.20 करोड़ की एकमुश्त राशि, और स्थानीय उप-ठेकेदारी में 10 से 15 प्रतिशत प्राथमिकता देने की मांग की है। इसके अलावा, डीएमएफटी फंड का 90% हिस्सा प्रभावित क्षेत्रों की शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च करने की पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.