बिना ई वे बिल के पंद्रह गाड़ियों में भेजा माल, लगेगा जीएसटी एक्ट
मुरादाबाद, सितम्बर 9 -- राज्य कर विभाग के मुरादाबाद जोन में सचल इकाइयों की तरफ से चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत टैक्स चोरी के अंदेशे में गाड़ियों की धरपकड़ की गई। पंद्रह गाड़ियां बिना ई वे बिल जारी हुए माल लेकर दौड़ती हुई पकड़ी गईं। राज्य कर के मुरादाबाद जोन में विशेष अनुसंधान शाखा के एडिशनल कमिश्नर आरए सेठ ने बताया कि इन गाड़ियों पर जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही होगी। अभियान के अंतर्गत बारह सचल इकाइयों को जांच के लिए रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, धामपुर, नजीबाबाद, बिजनौर में लगाया गया। सूचना व डाटा विश्लेषण करके 16 वाहन आयरन स्क्रैप के पकड़े गए। इस महीने कुल 27 वाहन आयरन एवं आयरन स्क्रैप के पकड़े गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.