बिना इजाजत सागौन के 20 हरे पेड़ काटे, मुकदमा
कौशाम्बी, मई 22 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के पूरे बुआराम मजरा बसुहार गांव में बिना परमिशन सागौन के 20 हरे पेड़ काट लिए गए। मामले की जांच के बाद वन विभाग के बीट प्रभारी ने मुकदमा कायम करा दिया है। वन विभाग के नेवादा बीट प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि पूरे बुआराम मजरा बसुहार निवासी रामबाबू द्विवेदी ने सागौन के पेड़ों की बाग लगा रखी थी। आरोप है कि सात मई की रात प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपल गांव निवासी सोनू चौहान ने बिना इजाजत के 20 हरे पेड़ों को कटवा लिया और इसकी लकड़ी भी गायब कर दी। पेड़ मालिक की शिकायत पर बीट प्रभारी ने गुरुवार को जांच की। इसके बाद पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.