बिना इजाजत दूसरे के कपड़े पहनना पड़ा भारी, दोस्त ने पीट-पीटकर मार डाला
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- दोस्तों का एक-दूसरों की चीजों और कपड़ों का इस्तेमाल करना आम बात है। लेकिन मुंबई के गोरेगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे लोगों का दोस्ती के ऊपर से भरोसा उठता दिख रहा है। यहाँ एक व्यक्ति के ऊपर आरोप है कि उसने दोस्त की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उसके दोस्त ने बिना इजाजत के उसके कपड़ों और दूसरी चीजों को इस्तेमाल किया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरेगांव पुलिस ने बताया कि यह घटना 9 सितंबर की है। रात करीब 11 बजे के आसपास मृतक सूरज डोले (26) और सुबोध वाघमारे (36) के बीच में लड़ाई हुई। इसी दौरान सुबोध ने सूरज की पीट-पीटकर हत्या कर दी।फुटपाथ पर गिराकर पत्थर से किया चेहरे पर वार सूरज के पिता शंकर डोले ने पुलिस को बताया कि इस घटना के दौरान सूरज का दोस्त सुधांशु ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.