बिना इंडिकेटर कट मारने से स्कूटी सवार घायल, कंधे की हड्डी टूटी
रुद्रपुर, मई 25 -- पंतनगर। रुद्रपुर-दिनेशपुर मार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी चालाक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में अनुराग सिंह कार्की पुत्र ज्ञान सिंह निवासी शांतिपुरी ने बताया कि 19 मई को वह स्कूटी से रुद्रपुर से दिनेशपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हल्द्वानी मार्ग की तरफ मुड़ रही कार के चालक ने अचानक बिना इंडिकेटर कट मार दिया, जिससे उसकी स्कूटी कार से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनुराग ने बताया कि दुर्घटना में उसके कंधे की हड्डी टूट गई है और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने कहा जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.