बिना इंट्री के मरीज का इलाज, खून निकलने पर हंगामा
कन्नौज, जून 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल की व्यवस्थाएं आये दिन बेपटरी हो जाती हैं, जिसके चलते किसी न किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। गुरूवार को भी अस्पताल में एक मरीज का खून निकलने पर हंगामा हो गया। जानकारी पर पता चला कि मरीज की न ही इंट्री हुई है और न ही डॉक्टर को जानकारी है, यहां तक मरीज से बाहर से दवा भी मंगवाई गई। किसने स्टेमी रूम में मरीज को लिटाकर इलाज किया, यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। मालूम हो कि अस्पताल में इस समय अप्रेंटिसों की अच्छी खासी भीड़ है। जिसके चलते आयेदिन कोई न कोई समस्या खड़ी हो जाती है। सौ शैय्या अस्पताल में गुरूवार को उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब स्टेमी रूम में लेटे एक मरीज का बोगी से खून निकलने लगा। उस दौरान मरीज के पास कोई भी तीमारदार भी नहीं था। कुछ देर बाद मरीज न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.