बिना आधार सत्यापन के नहीं बुक होगा सब्सिडी वाला सिलेंडर
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक अक्तूबर 2026 से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कुल 30.51 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं में से 27.43 करोड़ यानी 89.9 प्रतिशत उपभोक्ता पहले ही आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है, उन्हें अब कोई और कार्रवाई करने की जरूरत नहीं होगी, उन्हें पहले की तरह एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया है, उनके लिए नियंत्रित खुदरा बिक्री मूल्य पर सब्सिडी वाला सिलेंडर आधार प्रमाणीकरण पूरा करने के बाद ही मिलेगा। यह प्रक्रिया सिलेंडर की डिलीवरी के समय, वितरक के शोरूम पर या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.