रांची, अप्रैल 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने (यूजीसी) ने अपनी सभी फेलोशिप और छात्रवृत्ति योजनाओं के वितरण में आधार-आधारित भुगतान (एबपी) प्रणाली को अनिवार्य कर दिया है। अब यूजीसी की सभी छात्रवृत्तियां और फेलोशिप सिर्फ आधार से लिंक बैंक खातों के माध्यम से ही जारी की जाएंगी। यूजीसी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत छात्रवृत्ति और फेलोशिप का भुगतान अब पूरी तरह एबीपी प्रणाली के जरिए किया जाएगा। इसके लिए सभी लाभार्थियों को अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग कराना अनिवार्य होगा। साथ ही, आधार की जानकारी को स्कॉलरशिप एंड फेलोशिप मैनेजमेंट पोर्टल (एसएफएमपी) पर भी अपडेट करना जरूरी है। यूजीसी ने सभी नोडल अधिकारियों और लाभार्थी छात्रों को निर्देश दिया है कि वे 15 अप्रैल तक एसएफएमपी पोर्टल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.