बिना आधार कार्ड के पढ़ने को मजबूर मासूम
लातेहार, मार्च 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ में विभागीय लापरवाही के कारण यहां कई बच्चे बिना आधार कार्ड के ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। जिसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां कई स्कूली बच्चों का अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। आधार कार्ड के अभाव में बच्चों को छात्रवृत्ति, पोशाक योजना और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय अभिभावकों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। विभाग की उदासीनता का खामियाजा सीधे तौर पर बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए उन्हें स्कूल में पढ़ने दिया जा रहा है,लेकिन आधार कार्ड के बिना बच्चों का शैक्षणिक रिकॉर्ड और योजनाओं का लाभ प्रभावित हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.