बिना आईएसटीपी के पकड़े गये तीन ट्रक,31 लाख जुर्माना
नवादा, जून 13 -- नवादा खनन विभाग की टीम ने इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) के बिना जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले तीन ट्रकों को अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट पर जब्त कर लिया। खनन टीम द्वारा बुधवार की रात चेकपोस्ट पर झारखंड की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। तीनों ट्रकों पर पत्थर लदा हुआ पाया गया। चालकों द्वारा पत्थर से संबंधित वैध चालान जांच टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। परंतु इनमें से किसी के पास भी आईएसटीपी नहीं था। तीनों झारखंड से पत्थर लेकर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इस आरोप में तीनों ट्रकों जेएच 02 बीवाई 7167 व जेएच 12 जे 8745 तथा हाइवा संख्या- जेएच 12 एस 4122 जब्त कर लिया गया। तीनों पर क्रमश: 800, 800 व 600 सीएफटी पत्थर लोड था। जिसका चालान उपलब्ध था। खनन विभाग द्वारा तीनों वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.