बिना अवकाश के अनुपस्थित मिलने पर शिक्षिका का रोका वेतन
देवरिया, जुलाई 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता व अन्य गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने मंगलवार को गौरीबाजर विकास खंड के चार परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय देवकुँआ, प्राथमिक विद्यालय नागरौली बाजार व नगरौली, प्राथमिक विद्यालय गौरीबाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय देवकुँआ में बिना अवकाश स्वीकृति के शिक्षिका सरोज देवी के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय देवकुँआ में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षा मित्र के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति नामांकन की स्थिति बेहद खराब पाए जाने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.