नई दिल्ली, जून 23 -- सुबह वाली नींद हर किसी को प्यारी होती है और यही कारण है कि हम अलार्म को बार-बार बंद करते रहते हैं। सुबह कहीं जाना हो तब भले ही हम जल्दी उठ जाए लेकिन वैसे अलार्म को 5 मिनट बढ़ाते हुए करीब 1-2 घंटे और सो लेते हैं। आजकल की लाइफस्टाइल में सुबह देर से उठना काफी नॉर्मल हो चुका है लेकिन पहले लोग सुबह 4-5 बजे उठना सही मानते थे। सुबह जल्दी उठने पर दिमाग फ्रेश रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही कई प्रोडक्टिव काम भी कर सकते हैं। अगर आप किसी सफल व्यक्ति के बारे में जानें तो पाएंगे कि वह सभी लोग सुबह जल्दी उठते हैं। आप भी जल्दी उठने की कोशिश रोजाना करते हैं लेकिन उठ नहीं पाते तो आज हम आपको जल्दी उठने के 3 सरल तरीके बताने जा रहे हैं। सात्विक मूवमेंट यूट्यूब चैनल पर वीडियो में इसके बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने सुब...