रामपुर, फरवरी 2 -- रामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सोमवार को शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। शबद कीर्तन के दौरान पिंदरपाल सिंह ने कथा सुनाकर संगत को निहाल किया। पिंदरपाल सिंह ने कहा कि हर सिख का फर्ज बनता है कि वह अमृत पान करें,बिना अमृत पान किए सिख अधूरा है। हम सबको दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। कीर्तनी जत्था हरकीरत सिंह ने भी कीर्तन कर संगत को निहाल करते हुए गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने पिंदरपाल सिंह को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया। ग्रंथि सुरजीत सिंह दृारा अरदास की गई। गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने बताया की वीर खालसा सेवा समिति की ओर से 22 फरवरी को पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.