बिना अपर निदेशक के चल रहा क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालय
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर। तिरहुत प्रमंडल का क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालय बिना अपर निदेशक के चल रहा है। पूर्व अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार के निलंबित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग से किसी को अपर निदेशक का प्रभार नहीं दिया है। यह हाल तब है जब अपर निदेशक के प्रभार के लिए कार्यालय से दो बार पत्र मुख्यालय को भेजा जा चुका है। अपर निदेशक के नहीं रहने से कई विभागीय जांच रुकी हुई है। इसके अलावा अस्पतालों का निरीक्षण भी नहीं हो रहा है। इसके अलावा कर्मियों का वेतन भी रुका हुआ है। तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक के जिम्मे मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, सीतामढ़ी और हाजीपुर जिले आते हैं। इन जिलों से स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट क्षेत्रीय अपर निदेशक कार्यालय को ही भेजी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.