बिना अनुमति 80 हरे पेड़ों को काट दिया, चार आरोपियों पर केस दर्ज
देहरादून, अगस्त 5 -- हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कलां में लकड़ी तस्करों ने बिना विभागीय अनुमति के 80 हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई कर दी। मामले में उद्यान सचल दल केंद्र बहादराबाद के प्रभारी उद्यान निरीक्षक ने कोतवाली कनखल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है। उद्यान निरीक्षक मासूम अली ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि जमालपुर कलां में पंचायत घर मार्ग पर रेलवे लाइन के पास बगीचे में अवैध रूप से पेड़ों को काटा गया है। आरोप है कि दाऊद अली पुत्र मकसूद, शाहबुद्दीन पुत्र मकसूद, ठेकेदार कुरबान निवासी इक्कड़ कलां और अतीक निवासी रणसुरा ने बगीचे के पेड़ों को काट दिया। बीती 25 जुलाई को विभागीय निरीक्षण के दौरान 20 पेड़ों की अवैध कटाई की पुष्टि हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.