मेरठ, फरवरी 9 -- हस्तिनापुर। वन्य जीव विहार के आरक्षित जंगल में लगाई जा रही नई विद्युत लाइन को वन विभाग के कर्मचारियों ने रुकवा दिया। ठेकेदार से एनओसी मांगी तो वह नहीं दिखा पाया। मवाना-मखदूमपुर मार्ग स्थित खीमीपुरा गांव से मध्य गंगनहर की ओर एक नई विद्युत लाइन का निर्माण किया जा रहा है जो वन्य जीव विहार के आरक्षित वन जंगल से होकर गुजर रही है। वन विभाग के कर्मचारी शनिवार शाम को मौके पर पहुंचे और कार्य को रुकवा दिया। संबंधित ठेकेदार को वन विभाग की अनुमति दिखाने को कहा तो नहीं दिखा पाया। आरोप है कि रविवार को फिर से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। सूचना पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य को तत्काल रूकवा दिया तथा सख्त चेतावनी दी कि अनुमति पत्र दिखाए बिना निर्माण कार्य किया तो सख्त कार्रवाई होगी। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि...