इटावा औरैया, मई 12 -- महेवा। उरेंग गांव निवासी रामकुमार, प्रदीप और कृष्णगोपाल ने वन विभाग को सूचना दी कि एक ठेकेदार ने बिना अनुमति गांव में हरे नीम के पेड़ों का कटान कराया है। शिकायत मिलने पर वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देश पर वन रक्षक प्रियांशु सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्थलीय निरीक्षण में पेड़ कटान की पुष्टि होने पर वन रक्षक ने अपनी रिपोर्ट रेंजर को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर सामाजिक वानिकी लखना में अवैध लकड़ी कटान का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- अवैध वन कटान पर शिकंजा, सागौन के 26 बोटे बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...