आगरा, अक्टूबर 4 -- त्योहारों के मौसम में कारोबारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों के सामने बड़े-बड़े बोर्ड, होर्डिंग और द्वार लगाकर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम की अनुमति लिए बिना लगाये गये ऐसे विज्ञापन अब व्यापारियों पर भारी पड़ने लगे हैं। शनिवार को नगर निगम प्रशासन ने बिना अनुमति लगाये गये विज्ञापनों के बोर्ड, होर्डिंग जब्त कर लिए। नगर निगम की आरआई शिप्रा गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने नेहरू नगर पुलिस चौकी के पास कार्रवाई की गई। निगम की अनुमति के बिना विज्ञापन गेट खड़े कर दिये थे। निगम की टीम ने सभी गेट और बोर्ड हटवा दिये। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कोई भी व्यापारी यदि त्योहारों के दौरान विज्ञापन के लिए गेट या बोर्ड लगाना चाहता है, तो उसे नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.