शामली, जून 2 -- नगर के कांधला तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बिना अनुमति लगाए जा रहे मेले के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने मौके पर पहुंचकर मेले का सामान हटवाना शुरू कराया तथा ठेकेदार को चेतावनी दी कि यदि जल्द सामान नहीं हटाया गया तो जेसीबी मशीन से कार्रवाई की जाएगी। नगर के कांधला तिराहे पर पिछले कई दिनों से लोक निर्माण विभाग की भूमि पर मेले की तैयारियां चल रही थीं। यहां आसमानी झूले समेत कई बड़े झूले लगाए जा रहे थे, जबकि स्थानीय लोग लगातार मेले का विरोध कर रहे थे। गत 24 मई को एसडीएम शिवाजी यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव प्रशासनिक टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने ठेकेदार और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया था कि बिना अनुमति किसी भी स्थिति में मेला नहीं ल...