पीलीभीत, मई 16 -- जहानाबाद। दादा मियां की मजार पर चार दिन के उर्स के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई थी। पर उर्स में बिना अनुमति भारी भरकम लगे झूले चर्चा का विषय बने रहे। झूले बिना अनुमति न लगाए जाने के स्पष्ट निर्देश है। कुछ वर्ष पूर्व जिले में ही झूले से दुर्घटना हो चुकी है। इसके बाद से अनुमति लेकर ही झूला संचालन के निर्देश हैं। इधर, प्रबंधक कमेटी के पास उर्स की अनुमति चार दिन की थी। पर रविवार से बुधवार के बाद गुरुवार को भी झूला चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...