बिजनौर, मार्च 1 -- ग्राम अमीनाबाद में शुक्रवार रात बिना अनुमति डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी गई। सूचना पर प्रतिमा हटाने गई पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा विरोध के साथ धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रतिमा हटवाई और आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। हल्का लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने 19 लोगों को नामजद करते हुए करीब 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार ग्राम अमीनाबाद में स्थित खलियान की भूमि में शुक्रवार रात बिना अनुमति के दलित समाज के लोगों द्वारा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी गई। शनिवार को जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और राजस्व टीम पहुंची। टीम द्वारा जब प्रतिमा को हटवाने का प्रयास किया गया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने टीम के साथ धक्का मुक्की शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.