बिना अनुमति रिवाल्वर लेकर यूपी के व्यक्ति को पड़ा मंहगा, गिरफ्तार
विकासनगर, अप्रैल 9 -- दून पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान का असर असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना अनुमति लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वाहन को भी सीज कर दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वेदांश चौक के पास यूपी नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। वाहन में सवार अमित थापा (42) निवासी मिशन कम्पाउंड, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के कब्जे से एक .22 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई। जांच में पाया गया कि रिवॉल्वर का लाइसेंस सहारनपुर जनपद के लिए वैध था, लेकिन आरोपी इसे बिना किसी वैध अनुमति के उत्तराखंड की सीमा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.