पाकुड़, मई 25 -- हिरणपुर। एनएच 333 ए सड़क निर्माण कार्य के दौरान रामनाथपुर के समीप सड़क किनारे स्थित पहाड़ीनुमा जमीन से मिट्टी कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बिना अनुमति चल रही मिट्टी खुदाई की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कार्य पर रोक लगा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य में उपयोग के लिए पिछले कई दिनों से जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बाद अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर बीते एक सप्ताह पूर्व मिट्टी कटाई बंद करा दी। कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थल से मिट्टी की कटाई की जा रही थी। वहां के लिए खनन विभाग से किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं ली गई थी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्च...