लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, संवाददाता। बिना अनुमति भगवान बुद्ध की मूर्ति रखने पर पुलिस द्वारा मूर्ति को हटवा देने से लोगों में नाराजगी है। माल ब्लाक के रघुनाथपुर गांव निवासी रमेश अपनी जमीन पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा रखे हुए हैं। सोमवार रात उन्होंने इसी के बगल में भगवान बुद्ध की मूर्ति भी स्थापित कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को उठाकर रमेश को दे दी और अनुमति के बाद स्थापित करने को कहा। मूर्ति हटाने से थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी, जिससे आसपास के लोगों में नाराजगी है। प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि बिना अनुमति के कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती है। यह भी पढ़ें- धार्मिक पोस्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल हिदायत देकर मूर्ति को वापस कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बगैर अनुमति आंबेडकर प्रतिमा लगाने से पुलिस ने रोका यह भी पढ़ें- बिजनौर...