कटिहार, अप्रैल 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खेती-किसानी के इस अहम मौसम में धरती पुत्रों के हिस्से की खाद पर किसी भी तरह की सेंधमारी अब आसान नहीं होगी। कटिहार जिला प्रशासन ने यूरिया और अन्य सब्सिडाइज्ड उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा गैर-कृषि उपयोग पर कड़ा शिकंजा कस दिया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर जिले भर में खाद वितरण व्यवस्था की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है, वहीं अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रशासन का साफ संदेश है कि किसानों के अधिकार पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत डीएओ कर रहे हैं समीक्षाजिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में रोज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों और कृषि कर्मियों के साथ खा...