बिना अनुमति मीटर प्रीपेड करने पर उपभोक्ता परिषद मिला आयोग से
लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदले जाने की योजना (आरडीएसएस) में गुजरात और यूपी में अलग-अलग नियम पर उपभोक्ता परिषद ने गुरुवार को नियामक आयोग से मुलाकात की। उपभोक्ता परिषद ने कहा कि जब एक ही नियम हैं तो गुजरात और यूपी में उनके अमल पर फर्क कैसे हो सकता है। उपभोक्ता परिषद ने इस मसले पर जल्द फैसला लेने की मांग की है।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि गुजरात में नियामक आयोग के आदेश पर उपभोक्ताओं की सहमति के बाद ही मीटर प्रीपेड किए जा सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में जबरन मीटरों को प्रीपेड किए जा रहा है। इसके अलावा नए कनेक्शन भी प्रीपेड मोड में दिए जा रहे हैं। उन्होंने नियामक आयोग से मांग की है कि जल्द ही इस मसले पर फैसला लिया जाए। उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। तमाम जिलों में वे सड़कों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.