रुद्रपुर, मार्च 8 -- सितारगंज, संवाददाता। बिना अनुमति के बेमौसमी धान की पौध तैयार करने पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर चलाकर ग्राम कल्याणपुर और तुर्कातिसौर में धान की नर्सरी नष्ट करा दी। इस दौरान खेत स्वामियों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने पिछले वर्ष से बेमौसमी धान की खेती पर रोक लगा रखी है। आवश्यकता के अनुसार कुछ किसानों को ही अनुमति दी जाती है। इस बार आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए बिना अनुमति धान की पौध तैयार करने पर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को ग्राम तुर्कातिसौर और कल्याणपुर में बेमौसमी धान की नर्सरी लगाए जाने की सूचना पर राजस्व और कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में बिना अनुमति नर्सरी तैयार की जा रही थी। इस पर मौके पर ही ट्रैक्टर मंगाकर नर्सरी नष्ट करा दी गई। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.