बिना अनुमति बिजली लाइन पर कार्य करते समय युवक झुलसा, जेई ने दी तहरीर
हरदोई, मई 31 -- अतरौली ,संवाददाता । अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भीखपुर अइमा में रविवार को विद्युत लाइन पर बिना विभागीय अनुमति कार्य करते समय प्रवीण कुमार उर्फ अतवारी (33) पुत्र रामकिशोर झुलस गया। बताया गया कि वह एक लाइनमैन के साथ ट्रांसफार्मर में फ्यूज डालने गया था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। विद्युत विभाग के जेई सूरज गुप्ता ने थाना अतरौली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब दो बजे संविदाकर्मी अनिल कुमार से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना अनुमति विद्युत लाइन पर कार्य करते समय झुलस गया है। घटना के समय संविदाकर्मी अनूप कुमार भी मौके पर मौजूद था।वहीं, उपकेंद्र अतरौली पर तैनात एसएसओ सुशील कुमार ने बताया कि संबंधित कार्य के लिए कोई शटडाउन या विभागीय अनुमति जारी नहीं की गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.