बिना अनुमति बने एकला बांध रिंग रोड एक्सेस को एनएचएआई ने बंद किया
गोरखपुर, जून 1 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। राप्ती नदी पर नौसढ़ सिक्सलेन को गोरखपुर बाईपास से जोड़ने के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए एकला बांध रिंग रोड के निकास (एक्सेस) को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अवैध घोषित कर दिया है। सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए एनएचएआई ने 29 मई की रात गोरखपुर बाईपास पर बने इस कट को बंद करा दिया और नगर निगम से इसे दोबारा न खोलने का अनुरोध किया है। 15 करोड़ रुपये से 02.88 किमी लम्बे एकला रिंग रोड का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 अप्रैल को लोकार्पण किया था। यह भी पढ़ें- मगहर दुर्गा मंदिर चौराहे से अवैध बैरियर हटाने की मांगएनएचएआई द्वारा पत्र भेजा गया एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने जिलाधिकारी दीपक मीना, नगर आयुक्त अजय जैन एवं संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। अवगत कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.