बदायूं, मार्च 4 -- अलापुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खिरिया रहलू में स्थित आंबेडकर पार्क में बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति को हटवाकर सुरक्षित रूप से पंचायत घर में रखवा दिया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। गांव की प्रधान मेराज बानो के पति कदीर ने बताया कि वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना में अंबेडकर पार्क की स्थापना प्रस्तावित थी। पार्क की चाहरदीवारी हुई थी। यहां पर प्रतिमा की स्थापना के लिये अनुमति लेने के लिये एसडीएम सदर के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया था। अभी तक स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई थी। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि मूर्ति हटाते समय वह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि प्रशासन ने इसे खारिज किया है। मूर्ति हटाए जाने से आंबेडकर अनुय...