बिना अनुमति निर्माणाधीन मस्जिद में नमाज की सूचना पर पहुंची पुलिस, लगवाया ताला
मुजफ्फर नगर, जून 18 -- मीरापुर गांव कुतुबपुर में बिना अनुमति निर्माणाधीन मस्जिद में टीनशेड डालकर नमाज अदा किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए वहां नमाज न पढ़ने के लिए समझाया और बाद में मस्जिद पर ताला लगवा दिया।गांव कुतुबपुर में चुड़ियाला मार्ग पर एक स्थान पर मस्जिद निर्माण किया जा रहा था। मुस्लिम समाज द्वारा मस्जिद निर्माण के लिए पूर्व में अनुमति मांगी गई थी, लेकिन नए धार्मिक स्थलों के निर्माण पर रोक का हवाला देते हुए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद मंगलवार को वहां टीनशेड के नीचे नमाज पढ़े जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.