बिना अनुमति नहीं लगे स्मार्ट मीटर, पोस्टपेड सेवा की जाए लागू
मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश बिजली उपभोक्ता संगठन ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए गुरुवार को प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि सरकार के दिशा-निर्देशों और बिजली कानून का उल्लंघन कर उपभोक्ताओं की बिना अनुमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ज्ञापन में कहा कि केंद्रीय स्तर पर यह स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता, इसके बावजूद लोगों को गुमराह कर, दबाव बनाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि इन मीटरों को बाद में अचानक प्रीपेड में बदल दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में उपभोक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन संगठन के अनुसार हजारों उपभोक्ता रोजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.