गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। शहर की सड़कों पर बिना किसी अनुमति के धड़ल्ले से चल रहे अवैध ड्राइविंग स्कूलों (मोटर प्रशिक्षण केंद्रों) पर अब जल्द ही गाज गिरने वाली है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) विभाग ने इन अवैध रूप से संचालित हो रहे केंद्रों के खिलाफ एक बड़ा और सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे सैकड़ों प्रशिक्षण केंद्र खुले हुए हैं, जो बिना किसी सरकारी मान्यता के लोगों को वाहन चलाना सिखा रहे हैं। इससे न केवल यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, बल्कि अकुशल लोगों के कारण सड़क हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। नियमों के अनुसार, किसी भी तरह का मोटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने और लोगों को वाहन सिखाने के लिए आरटीए विभाग से बाकायदा अनुमति लेना और निर्धारित सुरक्षा मापदंडों को पूरा करना पूरी ...