अमरोहा, सितम्बर 1 -- प्रशासन से अनुमति लिए बिना गांवों में नए विकास कार्य शुरू कराने वाली ग्राम पंचायत जांच के दायरे में आ गई हैं। विभागीय स्तर से अब पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इससे ग्राम प्रधान प्रशासकों की मु्श्किलें बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्य काल समाप्त हो चुका है। आगामी चुनाव होने तक ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम प्रधानों को गांवों में नए विकास कार्य शुरू कराने से पहले डीएम से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। शासन की गाइडलाइन के तहत ही विकास कार्य करा सकेंगे। लेकिन अधिकांश गांवों में नियमों की अनदेखी के मामले लगातार सामने आए हैं। मिल रही शिकायतों के मद्देनजर पंचायत विभाग हरकत में आया है। डीपीआरओ नितिन कुमार ने बताया कि ऐसी ग्राम पंचायतों की जांच कराई जा रही है, जिन्हों...